भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

सहारनपुर।
तहलका 24×7 
               देहरादून–पंचकूला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के हलगोया गांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।
पुलिस के अनुसार,बहादुरगढ़ निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार की दूसरी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटते हुए दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी।सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने चरण सिंह की पत्नी सुदेश,पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश तथा एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
घटना में घायल प्रवीण,सहदेव और एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।यदि चालक की लापरवाही की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleराम मंदिर दान चोरी मामले में अखिलेश यादव ने बोला हमला
Next articleबड़गांव में निकला 11वीं मोहर्रम का जुलूस, इमाम हुसैन की याद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?