भूमिधरी की जमीन पर झूल रहा बिजली तार,किसान ने तहसील दरबार में लगाई गुहार
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
गुड़बड़ी फीडर क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी किसान महेन्द्र शर्मा ने अपनी भूमिधरी भूमि पर लटक रहे बिजली तार को हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील में समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया।किसान का आरोप है कि उसकी जमीन के ऊपर से गुजर रहा एलटी लाइन का तार काफी नीचे लटक गया है,जिससे खेत में आवागमन,जुताई-बुआई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

साथ ही हादसे की आशंका भी बनी हुई है।उन्होंने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।महेन्द्र शर्मा का कहना है कि खेत में ट्रैक्टर ले जाने में डर लगता है और बरसात के दौरान तार और नीचे आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा।परेशान किसान ने तहसील दरबार में गुहार लगाकर भूमिधरी भूमि से बिजली का तार हटवाने की मांग की है।अब लोगों की नजर प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।















