भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की नही हो सकी सभा
# पुलिस की सख्ती के चलते किसान हुए भूमिगत
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
रमईपुर (पिंडरा) चौराहा पर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आयोजित किसान सभा पुलिस की सख्ती व जगह जगह किसान नेता के हिरासत में लेने के कारण नही हो सकी।वहीं गांव के किसान एक जगह एकत्र होकर अपनी मांगों को बुलंद किया।बताते चलें कि काशी द्वार,वर्ड सिटी,हेरिटेज सिटी,वैदिक सिटी व गंजारी स्टेडियम के आस-पास विकसित नई टाउनशिप योजना के विरोध में जिला काउंसिल उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले सभा आयोजित की गई थी।

लेकिन पुलिस प्रशासन के सख्ती के चलते व किसानों की धर पकड़ के कारण सभा स्थल पर सन्नाटा दिखा। दूर दूर तक कोई किसान नेता नही दिखा। लेकिन दोपहर बाद कुछ गांव के किसान चनौली में एकत्र होकर पुलिस प्रशासन की इस तानाशाही रवैये पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार जबरन भूमि अधिग्रहण कर रही है।

धरना स्थल पर जब तक पुलिस पहुंची किसान धरना स्थल से जा चुके थे।किसानों को धरना प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी व आरएएफ की तैनाती रही।गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार,एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार,प्रभारी निरीक्षक सिंधोरा ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव प्रवीण सिंह,प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,
आरएएफ तथा पीएसी की बटालियन तैनात रही।

# किसान नेता हाउस अरेस्ट
किसान सभा को देखते हुए पुलिस सुबह से ही सक्रिय रही।जगह जगह किसानों को हाउस अरेस्ट किया गया। लल्लापुर में खेत में गेंहू की कटाई कर रहे किसान नेता रामजी सिंह को खेत से ही हिरासत में लेकर उनके घर पर पुलिस दिनभर निगरानी में रखा।सोनपुरवा से श्याम नारायण,पुरारघुनाथपुर से मेवालाल व रमईपुर के फतेह नारायन पटेल को हाउस अरेस्ट किया।इसके अलावा अन्य जगहों पर किसान नेता के घर पुलिस घर पहुंची, लेकिन किसान नेताओ के भूमिगत होने से पुलिस के हाथ नही लगे।

















