मड़ियाहूं में भाजपा गठबंधन और बसपा ने अभी तक नहीं घोषित किया प्रत्याशी

मड़ियाहूं में भाजपा गठबंधन और बसपा ने अभी तक नहीं घोषित किया प्रत्याशी

# बनी असमंजस की स्थिति, शाम तक अपना दल एस से प्रत्याशी घोषित होने की सम्भावना

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    मड़ियाहू विधानसभा 370 में भाजपा अपना दल गठबंधन पर अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारे जाने से असमंज की स्थिति बनी हुई है। वहीं अपना दल एस से किस को प्रत्याशी बनाया जाएगा इसको लेकर मिर्जापुर स्थित अपना दल एस पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ मंथन का दौर जारी है।
मिर्जापुर पार्टी कार्यालय पर अपना दल एस पार्टी कार्यालय पर मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ लीना तिवारी, अमरावती ग्रुप के रजनीकांत मिश्रा, संयोगिता चौहान, डॉ आलोक सिंह, अरविंद कुमार सिंह दारा, आनंद दुबे, ठाकुर संजय सिंह दावेदारी के रूप में मौजूद है लेकिन अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोई भी प्रत्याशी का नाम नहीं खोला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल एवं उनके पति आशीष पटेल ने बताया कि आज देर शाम तक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का घोषणा कर दिया जाएगा।
इधर मड़ियाहूं विधानसभा में अभी तक भाजपा गठबंधन के अलावा बसपा पार्टी ने भी अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी से सुषमा पटेल और कांग्रेस से मीरा पांडेय अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतार दिया गया है। सुषमा पटेल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिला किया था वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मीरा पांडेय ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा गठबंधन एवं बसपा पार्टी द्वारा अपना अपना प्रत्याशी नहीं उतारने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
मड़ियाहूं विधानसभा में देखा जाए तो यादव मतदाता 56000, कुर्मी मतदाता 37000, ब्राह्मण मतदाता 37000, क्षत्रीय मतदाता 25000 एवं अन्य एक लाख के करीब है। मतदाताओं के अन्य वोट करीब एक लाख हैं। मतदाताओं के हिसाब से सभी पार्टियां अभी तक मंथन करने में जुटी थी लेकिन अब समय नहीं रह जाने के कारण बुधवार की देर शाम तक सभी पार्टी प्रत्याशियों का नाम घोषणा होने की बात कही जा रही है।
Previous articleनहीं रहे सोने के शौकीन डिस्को डांसर वाले संगीतकार/गायक बप्पी लहरी
Next articleजौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?