जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
पूजा कराने जा रहे पुरोहित तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित करते हुए उक्त घायल वृद्ध को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।


















