महाराष्ट्र में किसने किया “खेला”, सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद खोल दी पोल..

महाराष्ट्र में किसने किया “खेला”, सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद खोल दी पोल..

मुम्बई।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               महाराष्ट्र में सियासी संकट के बादल अब धीरे-धीरे छंटने लगे हैं लेकिन लोगों के मन में सवाल अब भी बना है कि आखिर इस सियासी पटकथा को लिखी किसने? आखिर इसे लिखने वाला असली कलाकार कौन है? तो जान लीजिए इन सब सवालों का जवाब राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद दिया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनकी हालिया ‘बगावत’ के पीछे भाजपा की सक्रिय भूमिका थी।

शिंदे ने कहा कि गुजरात से गुवाहाटी जाने के बाद वह फडणवीस से तब मिलते थे, जब उनके गुट के विधायक सो रहे होते थे, लेकिन वह विधायकों के जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आते थे। शिंदे ने कहा कि हमारी संख्या कम थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदीजी ने हमें आशीर्वाद दिया। मोदीजी ने शपथ ग्रहण से पहले मुझसे कहा था कि वह मेरी हरसंभव मदद करेंगे। अमित शाह ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि सबसे बड़े कलाकार तो यह हैं। शिंदे ने कहा हम तब मिलते थे जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे और उनके जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आता था। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे। महाराष्ट्र में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को समाप्त करते हुए शिंदे ने 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Previous articleमुंबई में बारिश का कहर, एनडीआरएफ की लगाई गई पांच टीमें
Next articleकानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?