माँ जगत कल्याण सेवा संस्था ने किया वृक्षारोपण

माँ जगत कल्याण सेवा संस्था ने किया वृक्षारोपण

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से माँ जगत कल्याण सेवा संस्था द्वारा ताखा गांव स्थित बाबा कटरा के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।संस्था की ओर से नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।कार्यक्रम में संस्थापक काशी नाथ पाण्डेय,संरक्षक अमित सिंह बॉबी,सुरेंद्र जी,जगन्नाथ, तेग बहादुर यादव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleहाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू
Next articleमनीष हत्याकांड: 12 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?