मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने चारा काटने वाली मशीन से बांधकर पिटाई का लगाया आरोप

मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,परिजनों ने चारा काटने वाली मशीन से बांधकर पिटाई का लगाया आरोप

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया।राजापुर गांव में 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चारा काटने वाली मशीन से बांधकर बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप है। गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार,राजापुर गांव निवासी दिनेश तिवारी उर्फ मोनू का पड़ोसी महावीर तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने दिनेश को अपने दरवाजे पर लगी चारा काटने वाली मशीन से बांध दिया और लाठियों से जमकर पीटा,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपियों का व्यवहार अभद्र बना रहा।
बाद में घायल दिनेश को अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।उसके परिवार में पत्नी और करीब डेढ़ वर्ष की एक बेटी है।घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleदिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: संसद मार्च के दौरान तनाव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
Next articleनकली दवाओं के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई, लखनऊ और गोंडा में करोड़ों की दवाएं जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?