मायावती ने राहुल गांधी के दूतों से मिलने से किया इंकार

मायावती ने राहुल गांधी के दूतों से मिलने से किया इंकार

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को उस समय बैरंग लौटना पड़ा,जब वे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे,लेकिन मायावती ने मुलाकात से इनकार कर दिया।जानकारी के अनुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम,प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया समेत अन्य नेता मायावती के आवास पहुंचे थे।
नेताओं ने गेट पर अपना नाम लिखवाकर मुलाकात का संदेश भेजा,लेकिन उन्हें अंदर बुलावा नहीं मिला और वापस लौटना पड़ा।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस नेता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित राजनीतिक संवाद के उद्देश्य से पहुंचे थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है।
इस संबंध में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मायावती दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है।उन्होंने कहा कि“हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है,जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे।”घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के संभावित समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Previous articleघरेलू कलह से क्षुब्ध सिपाही ने फंदे से लटककर दी जान
Next articleसेवानिवृत्त सीओ ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?