मारपीट और धमकी देने के तीन आरोपियों पर केस दर्ज

मारपीट और धमकी देने के तीन आरोपियों पर केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              दबंगों ने युवक को मारपीटकर अधमरा कर दिया और तालाब में फेंक दिया। युवक को जातिगत गलियां दी गईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक भरौली गांव निवासी अरबाज के साथ सोमवार को शाम 6 बजे मारपीट की गई। पीड़ित अरबाज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के इस्तेखार, उनके बेटे माज व हस्सान ने उसे जाति के नाम पर प्रताड़ित किया। आरोपियों ने उसे नीची जाति का बताते हुए बराबरी न करने की बात कही। इसके बाद उसे जबरन तालाब की तरफ ले गए।
आरोपियों ने हथियार और चाकू दिखाकर अरबाज की पिटाई की। उसे भद्दी गालियां दी और तालाब में फेंक दिया। गांव के कुछ लोगों ने बेहोशी की हालत में अरबाज को तालाब से निकाला कर घर पहुंचाया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Previous articleयुवक लापता, तलाश में मदद की अपील
Next articleलायंस क्लब ने ब्लॉक प्रमुख को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?