लायंस क्लब ने ब्लॉक प्रमुख को किया सम्मानित
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
ब्लॉक प्रमुख सोंधी शाहगंज मंजू सिंह को ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य और क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब शाहगंज के अध्यक्ष लायन मनीष अग्रहरि ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बहुत ही सराहनीय, ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लायंस क्लब समय-समय पर सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित करती है। इस अवसर पर मनोज पांडे, जोन चेयरपर्सन प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, डॉ. टीएन त्रिपाठी, लियो अध्यक्ष शशांक गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह आदि रहे।
















