मुंबई के लग्जरी होटल में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो अभिनेत्रियां रेस्क्यू,मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार
मुंबई।
तहलका 24×7
मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके स्थित एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।कार्रवाई के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो अभिनेत्रियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि रैकेट के संचालन के आरोप में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी।सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक को होटल भेजा। आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारकर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कथित तौर पर रैकेट संचालित करने के आरोप में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


















