मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, 7 लोग फंसे

मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, 7 लोग फंसे

मुंबई।
तहलका 24×7
             महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि 12 को रेस्कयू कर लिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है और उन्हें नजदीकी नगर निगम द्वारा संचालित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मुंबई पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत के अंदर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक दमकल की गाड़ियां, मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थानीय वार्ड मशीनरी की टीमें मौके पर मौजूद हैं।मलबे में कम से कम सात और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इस घटना से चॉल के बगल स्थित एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल दमकल विभाग बचाव अभियान चला रहा है। उन्होंने आगे बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।
Previous articleनगर पालिका में मनमानी, फाइल की नकल के लिए महीनों से भटक रहा है पीड़ित
Next articleमुठभेड़ में नौ हजार से ज्यादा अपराधियों के पैर में लगी गोली, आठ साल में 30 हजार गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?