मुठभेड़ में नौ हजार से ज्यादा अपराधियों के पैर में लगी गोली, आठ साल में 30 हजार गिरफ्तार

मुठभेड़ में नौ हजार से ज्यादा अपराधियों के पैर में लगी गोली, आठ साल में 30 हजार गिरफ्तार

लखनऊ।
तहलका 24×7
              यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक 30 हजार से ज्यादा अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान नौ हजार से अधिक अपराधियों के पैर में गोली लगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।बीते आठ वर्ष में अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14,973 कार्रवाई की गई।
इस दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, पुलिस पर हमला करने वाले 9,467 अपराधियों को जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली लगी, जबकि 238 अपराधी ढेर कर दिए गए।सबसे अधिक मेरठ जोन में कार्रवाई हुई, जहां 7,969 अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि 2,911 घायल हुए। आगरा जोन में 5,529 अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि 741 घायल हुए।
बरेली जोन में 4,383 अपराधी दबोचे गए और 921 घायल हुए। वाराणसी जोन में 2029 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 620 घायल हुए कमिश्नरेट में सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में मुठभेड़ में 1,983 गिरफ्तार हुए, जबकि 1,180 घायल हुए। गाजियाबाद कमिश्नरेट में 1,133 गिरफ्तार हुए और 686 घायल हुए। आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 271 घायल हुए।
Previous articleमुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, 7 लोग फंसे
Next articleएक वर्ष से पानी के लिए गुहार लगा रहा है ग्रामीण, सीडीओ ने एक्सईन को लगाई फटकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?