मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 44 मरीजों की जांच, दवाओं का वितरण

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 44 मरीजों की जांच,दवाओं का वितरण

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने फीता काटकर किया।इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। टीम ने सायं चार बजे तक कुल 44 मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सरकार की महत्वपूर्ण पहल है,जिसके माध्यम से गांवों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक है।
साथ ही लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया,जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा बीमारियों के प्रति जागरुक करना है।
मेले में डॉ.फैजान,डॉ.साजिद,डॉ.फौजिया,फार्मासिस्ट अशोक यादव सुल्तानी,हीरालाल यादव,राहुल यादव, सुजीत मौर्य,रश्मि सेठ,सरिता यादव,बीना सिंह,रीता, अंकिता विश्वकर्मा,संदीप,शहनवाज समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर की सब्जियां पहुंचेंगी सिंगापुर-दुबई, पहली अंतरराष्ट्रीय खेप रवाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?