मुल्क में आतंकी की न  जनाजा नमाज पढ़ाई जाएगी न ही यहां दफनाए जाएंगे

मुल्क में आतंकी की न  जनाजा नमाज पढ़ाई जाएगी न ही यहां दफनाए जाएंगे

ग्वालियर।
तहलका 24×7
               ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने ग्वालियर के किला गेट स्थित शाही जामा मस्जिद में लोगों को संबोधित करते हुए आतंक और आतंकवादियों से जुड़े फतवे का ऐलान किया। कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। उसके कब्र के लिए भारत की जमीन नहीं दी जाएगी।
ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर ने पत्रकारों से वार्ता में पहलगाम में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है। यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था। प्रधानमंत्री बार-बार कह रहे थे किआतंकवाद का बदला लिया जाएगा और भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अब खुद मसूद अजहर भी डर हुआ है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है। अब पीओके लेने का समय आ गया है।
बलूचिस्तान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की कूटनीति और विदेश नीति के साथ है, बलूचिस्तान की लंबे समय से मांग हो रही है। पाकिस्तान अन्याय कर रहा है। बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है, बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए। भारत-पाकिस्तान तनाव पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर इलियासी ने कहा कि मैं कभी भी उन वक्तव्यों को नहीं मानूंगा, जो देश की नीति के विरोध में हो।
कहा आज भारत एकजुट है और जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है तभी से विपक्ष लगातार हमलावर है, विपक्ष खुद ईमानदार नहीं है। देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, आतंकवादी शैतान होता है और शैतानों के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।
Previous articleटैबलेट मिलने पर छात्रो में दिखी खुशी
Next articleसिगरेट न देने पर मनबढ़ युवक ने फूंक दी दुकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?