मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ भण्डारे का आयोजन

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ भण्डारे का आयोजन

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में मारूति नंदन हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा  के अवसर पर हवन पूजन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से आए हुए भारी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद का भोग किया।
उक्त गांव में नवनिर्मित मारूति नंदन हनुमान मंदिर पर विगत चार दिनों से हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरोहित और आचार्यों के द्वारा में विविध अनुष्ठान मुख्य यजमान दम्पति केवला देवी व त्रिभुवन नाथ तिवारी के हाथों संपन्न कराया गया। अनुष्ठान का समापन बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा व हवन पूजन के साथ हुआ। इस अवसर एक विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र से आए भारी संख्या में आगंतुकों ने महाप्रसाद का भोग किया।
इस मौके पर बृजेश सिंह, डा. आलोक सिंह पालीवाल, डा. उमेश चन्द्र तिवारी, डा. प्रदीप कुमार दूबे, इन्द्रमणि तिवारी, दामोदर तिवारी, सतीश चन्द्र तिवारी, योगेश चन्द्र तिवारी, अनिल तिवारी समेत ग्रामवासी रहे।
Previous articleबालिका के अपहृता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Next articleआधी रात में बिकती शराब का वीडियो वायरल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?