बालिका के अपहृता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बालिका के अपहृता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

# मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका के परिजनों को पुलिस ने दी घटना की सूचना

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के नटौली गांव में युवक द्वारा सुनसान स्थान पर बालिका की पिटाई करते देख खेत में काम कर रही महिलाओं ने उसे दबोच लिया, मामले की सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दिमागी रुप से दिव्यांग बालिका कुछ बताने की हालत में नही थी।
काफी प्रयास के बाद पुलिस पीड़ित बालिका के परिजनों की तलाश कर मामले की जानकारी दी।उक्त गांव में सन्नाटा देख एक खेत के पास युवक द्वारा बालिका की बेरहमी से पिटाई करते और पीड़िता की चीख पुकार सुनकर खेत में कटाई का काम कर रही महिलाओं ने युवक को पकड़ा। बालिका से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं सकी। महिलाओं ने मामले की जानकारी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव को दी।
घटना की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक मुख्तार राम व अशोक सिंह ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए गांव की कुछ महिलाओं के साथ बालिका के परिजनों की तलाश शुरू की।चार घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित बारादरी प्राथमिक विद्यालय के पीछे बस्ती में बालिका के परिवार की पहचान की गई।पुलिस ने पीड़िता के परिवार को मामले की जानकरी देते हुए आरोपी को लेकर थाने पहुंची।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दिलीप गौतम पुत्र आशाराम निवासी किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर बताया। जो नगर में भीख मांगने समय बालिका को अकेला देख नीयत खराब होने पर अपहरण की घटना को अंजाम देना कबूल किया। बताते चलें कि आरोपी बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसकी पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा था।
Previous articleउचक्कों ने दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीना
Next articleमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ भण्डारे का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?