मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, उतरने के लिए प्रेमिका को बुलाने की रखी शर्त

मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, उतरने के लिए प्रेमिका को बुलाने की रखी शर्त

भदोही।
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सालीमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रपंच में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान सचिन उर्फ पवन पांडेय निवासी याकूबपुर के रुप में हुई।जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच टावर पर चढ़ा और ऊपर से आवाज देकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा।
युवक टॉवर के सबसे टॉप वाले प्वाइंट पर पहुंच कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीओ अशोक मिश्रा, एसडीएम अरुण गिरी, दो एम्बुलेंस और दमकल कर्मियों की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा। वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुला रहा है। प्रशासन लगातार बातचीत कर स्थिति को काबू करने का प्रयास करता दिखा।
Previous articleपूजा पाल को मोहरा बना रही है भाजपा: अखिलेश यादव
Next articleहरितालिका तीज: नारी तप, आस्था, सांस्कृतिक चेतना का पर्व
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?