युवक का शव पेड़ से लटकता पाए जाने से मचा हड़कंप

युवक का शव पेड़ से लटकता पाए जाने से मचा हड़कंप

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीहद गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पाल पुत्र पंधारी पाल निवासी ग्राम काजीहद पकड़ी के रुप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही नेवढ़िया थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सोनू पाल ने अपने पड़ोसी महिला को बेरहमी से मारा पीटा था जिसके बाद सोनू पाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के कारण अवसाद में आकर सोनू पाल ने घर से एक किलोमीटर दूर खेत में जाकर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिर भी नेवढ़िया पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Previous articleपंचायत चुनाव की वोटर रिवीजन लिस्ट जारी, 6 फरवरी तक प्रकाशित होगा फाइनल ड्राफ्ट
Next article500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?