युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी दरोगा हिरासत में, हुआ निलंबित

युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी दरोगा हिरासत में, हुआ निलंबित

बेगूसराय।
तहलका 24×7
             बिहार के बेगूसराय में वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक दारोगा पर युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है। घटना को लेकर लोगों ने जमकर बवाल काटा। मामले में पुलिस ने दारोगा को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना नावकोठी थाना की है।नावकोठी थाने में एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज करवाया। उसने थाने के ही एक पुलिस वाले पर आरोप लगाया।
तहरीर में कहा कि निजी आवास पर बुलाकर पुलिस वाले ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पीड़ित की सूचना पर बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया। बखरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में नावकोठी थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ की गयी। पीड़ित युवक को पुलिस टीम के द्वारा मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि 28 मार्च को पुलिस ने मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी के पुत्र को आरोपी दारोगा ने अपने आवास पर बुलाया। जहां युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद युवक ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो उठे और स्थानीय लोगों के साथ रात में ही थाने पहुंचे।
गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी दारोगा के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में आरोपी नावकोठी पुलिस के आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleछेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव
Next articleइंडियन बैंक में घोटाले का खुलासा, मैनेजर, कैशियर ब्याज पर देते थे ग्राहकों का पैसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?