छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव

छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव

आजमगढ़। 
तहलका 24×7
               छेड़छाड़ के आरोपी ने तरवां थाने के शौचालय में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। काफी संख्या में ग्रामीण भी थाने में पहुंचकर तोड़फोड़ की। पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर बरसाए। इससे उनके शीशे टूट गए। इसके बाद सड़क पर आकर हंगामा करने लगे। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई।
तरवां इलाके के एक गांव निवासी सनी कुमार (20) पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सनी ने शौच जाने की बात कह शौचालय गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर उसकी लाश पड़ी थी।
पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अगले दिन सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ की, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, थाने में पुलिस के वाहनों पर पत्थर बरसाए, इससे उनके शीशे टूट गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों से फोर्स बुला ली गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से सनी की जान गई।
पुलिस ने नियमों के खिलाफ जाकर उसे थाने में ही बैठाए रखा।इसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। शौचालय में गया, और आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleसार्वजनिक रास्ते से अवरोध न हटाने से ग्रामीणों में रोष 
Next articleयुवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी दरोगा हिरासत में, हुआ निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?