युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार की शाम रिटायर्ड कानूनगो सुबास श्रीवास्तव के इकलौते बेटे राहुल श्रीवास्तव (32) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप बेसुध हो गए, पत्नी की चीखें सुनकर मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरु कर दी है। पड़ोसियों के अनुसार राहुल की शादी पिछले साल 12 जुलाई को हुई थी, महज दो माह पूर्व ही वह पिता बना था। एक भाई और एक बहन के बीच राहुल घर का इकलौता बेटा था। परिवार की सारी उम्मीदें, सपने और सहारा उसी से जुड़ा था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया।
















