विवाहिता की महाराष्ट्र में संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

विवाहिता की महाराष्ट्र में संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

# पूना से मायके लाया गया शव, किया अंतिम संस्कार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              ख्वाजापुर गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव महाराष्ट्र के पूना शहर से एंबूलेंस से घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात उसका शव‌ ससुराल पक्ष द्वारा अपने घर ले जाया गया। रात में ही गोमती नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।मृतका के पिता का आरोप है कि दस लाख दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पिता ने पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गांव निवासी पीड़ित रमेश चन्द्र श्रीवास्तव का आरोप है उसने अपनी बेटी आंचल का विवाह पनौली गांव निवासी सुनील श्रीवास्तव के पुत्र निखिल के साथ गत वर्ष की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ससुर, पति, देवर व ननद उसे प्रताड़ित करती रही। करीब दो माह पूर्व निखिल उसे लेकर पूना शहर चला गया।
जहां गत मंगलवार को उसे फांसी पर लटका कर पति ने हत्या कर दी। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। वहीं पर शव का पीएम भी कराया गया है। मायके वालों को अंतिम दर्शन के लिए शव सीधे उनके घर भेजा गया था। बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया। सभी आरोप बेबुनियाद है।
Previous articleनियमों को ताक पर रख आधे दिन गायब रहे गुरुजी
Next articleयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?