31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

युवक ने फांसी लगा कर दी जान, भाई का आरोप- पत्नी के प्रेम संबंध से था परेशान

युवक ने फांसी लगा कर दी जान, भाई का आरोप- पत्नी के प्रेम संबंध से था परेशान

वाराणसी।
तहलका 24×7
            चोलापुर थाना क्षेत्र हरदासीपुर गांव में पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज आकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुंबई की एक कंपनी में सिक्योरिटी टीम में बाउंसर था और बीमार होने के बाद एक महीने से घर पर था।उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही थी, जो शनिवार को बहन और मित्र के साथ घर आई थी।पत्नी ने विवाद किया और फिर मायके लौट गई।
उसने अपने किसी पुराने दोस्त से प्रेम संबंधों की बात पति को बताई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके रिश्तों पर आपत्ति के बाद महिला ने घर आने पर सहमति नहीं जताई। अवसाद ग्रस्त युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा डाल लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजू मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड के कंपनी में बाउंसर के रूप में जॉब करता था। बीते एक मई को वह घर आया था। बड़े भाई ने बताया कि पिछले साल 22 नवंबर को उसकी शादी जौनपुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे पत्नी परेशान करती रही। उसका उसी के गांव के युवक से अवैध संबंध था। लगातार फोन पर किसी से बात करती थी। इसे लेकर छोटे भाई ने कई बार आपत्ति जताई थी।शनिवार को छोटे भाई की पत्नी अपनी दो बहनों व प्रेमी के साथ घर आकर झगड़ा करके वापस जौनपुर चली गई।
इसी बात को लेकर छोटा भाई आहत था। उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर होने पर सुबह अपने कमरे से भाई बाहर नहीं निकला तो शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो भाई पंखे से लटक रहा था।थाना प्रभारी चोलापुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। भाई के आरोप व तहरीर के आधार पर आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              थाना...

More Articles Like This