रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 30 लाख रुपये बरामद

रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 30 लाख रुपये बरामद

# स्टोन क्रेशर मालिकों को ब्लैकमेल कर वसूली, दुबई बैठे माफिया के नाम पर देते थे धमकी

सहारनपुर। 
तहलका 24×7 
               जनपद में स्टोन क्रेशर मालिकों से लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से 30 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि आरोपित क्रेशर व्यापारियों को तरह-तरह की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।
उन्हें जबरन कारोबार में साझेदार बनाने का दबाव डालते थे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।उन्होंने बताया कि आरोपित दुबई में बैठे खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला से फंडिंग लेकर उसके विरोधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराते और उसका नाम लेकर रंगदारी मांगते थे।गिरोह ने दो क्रेशर मालिकों से 30 लाख रुपये वसूल किए थे।इनमें एक पीड़ित हरियाणा के यमुनानगर और दूसरा बेहट थाना क्षेत्र का निवासी है।
इस मामले में यमुनानगर के मंडौली गांव निवासी करण सिंह और बेहट क्षेत्र के असलमपुर बरथा निवासी रणवीर सिंह ने बेहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के बुढ़िया थाना क्षेत्र के मोहल्ला तेलियान निवासी प्रिंस,बेहट के नानौली निवासी ईश्वरपाल और नुनिहारी निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अवैध खनन से जुड़े वीडियो बनाकर क्रेशर मालिकों को ब्लैकमेल करते थे और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।मोबाइल डाटा,सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
Previous articleऑनर किलिंग: पिता ने दोस्त संग मिलकर बेटी की हत्या की, चेहरा तेजाब से जलाया
Next articleन्यायालय के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?