ऑनर किलिंग: पिता ने दोस्त संग मिलकर बेटी की हत्या की, चेहरा तेजाब से जलाया

ऑनर किलिंग: पिता ने दोस्त संग मिलकर बेटी की हत्या की,चेहरा तेजाब से जलाया

# लापता होने की झूठी कहानी रच आइजीआरएस पर की शिकायत, पुलिस जांच में खुला सनसनीखेज मामला

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             चिनहट थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 16 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने किशोरी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और शव को बाराबंकी जिले में कुर्सी रोड किनारे फेंक दिया।मामले को छिपाने के लिए आरोपी पिता ने बेटी के लापता होने की झूठी कहानी गढ़ी और ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई।
हालांकि पुलिस जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने पिता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पिता विजय कुमार चौबे (34) ने बताया कि वह बेटी के व्यवहार से नाराज था।उसके अनुसार, किशोरी कई लड़कों के संपर्क में थी और वर्ष 2025 में एक युवक के साथ घर से भाग भी गई थी।
मृतका की पहचान वंदना चौबे (16) के रुप में हुई, जो चिनहट के धावा क्षेत्र की रहने वाली थी। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के अनुसार 16 अप्रैल को आरोपी पिता ने IGRS पर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के आधार पर 18 अप्रैल को पुलिस टीम उसके घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह खुद ही बेटी को अपने साथ लेकर गया था।पुलिस द्वारा संपर्क करने की कोशिश में उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।जांच के दौरान पुलिस उस युवक के घर भी पहुंची,जिसके साथ वंदना पहले भाग चुकी थी। युवक ने बताया कि 13 अप्रैल को उसकी वंदना से फोन पर बात हुई थी।उसने बताया कि वंदना ने कहा था कि वह अपने पिता के साथ झाड़ फूंक के लिए जा रही है और उसे कॉल न करने को कहा था।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Previous articleभीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
Next articleरंगदारी गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 30 लाख रुपये बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?