रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
# सेवा पखवाड़ा के तहत पीयू में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
# पांच दर्जन शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने किया रक्तदान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईएमए, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसका उदघाट्न कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।

अपने उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके हम किसी की जान बचा सकते हैं। उन्होंने समस्त रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के समय नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज यह नारा होना चाहिए कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें मानवता दूंगा। डिप्टी सीएमओ डॉ एसके जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डॉ सलिल यादव ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया।डीएसडब्लू प्रो. अजय द्विवेदी ने विश्वविद्यालय की इस पहल का स्वागत किया। समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा का वर्णन किया। संचालन प्रो. मानस पाण्डेय ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक गुप्ता ने दिया।


















