राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 6 छात्र चयनित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 6 छात्र चयनित

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              बीबीगंज चौकी अन्तर्गत गोड़िला गांव के कंपोजिट विद्यालय से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में छह बच्चों का चयन हुआ है।
चयनित हुए बच्चों को केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को आगामी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक शिक्षा के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
अध्ययन कर रहे आदित्य यादव, राजवीर गौतम, वैष्णवी प्रजापति, देव विश्वकर्मा, संघदीप व हैप्पी का चयन होने से विद्यालय व अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नाजिश फातिमा ने शिक्षकों के इस कार्य की सराहना करते हुए उत्तीर्ण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Previous articleअपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Next articleज्वेलरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नवागत थाना प्रभारी को ठोकी सलामी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?