राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर लिखा- आतंक का साथी

राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर लिखा- आतंक का साथी

अमेठी। 
तहलका 24×7
              राहुल गांधी के यूपी दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। वह थोड़ी देर में रायबरेली से अमेठी पहुंचेंगे। यहां उनके खिलाफ जिला कांग्रेस ऑफिस, बस अड्डे समेत 20 जगहों पर 3 तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।पहले में राहुल की फोटो के साथ लिखा है- आतंक का साथी राहुल गांधी।
दूसरे में राहुल, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महाराष्ट्र के नेता विजय वडेट्टीवार की फोटो लगी है। इसमें लिखा है- इंडी गठबंधन का हाथ पाकिस्तान के साथ। तीसरे पोस्टर में गुलाम नबी आजाद, लश्कर आतंकी हाफिज सईद और सैफुद्दीन सोज की फोटो लगी है, इसमें लिखा है-कांग्रेस आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।
हालांकि, यह पोस्टर किसने लगवाए हैं। यह अब तक स्पष्ट नहीं है। अमेठी पुलिस ने सभी पोस्टर्स को हटा दिया है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, कि ये पोस्टर किसने और कब लगाए हैं।
Previous articleधर्मपरायण माता-पिता को ही सद्गुणी संतान की प्राप्ति 
Next articleडीजे पर डांस को लेकर विवाद, बाराती की चाकू मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?