रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम बदलकर उड़ाए 45 हजार
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर कस्बे में एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 45 हजार रुपये उचक्कों ने पार कर दिया।जिसकी शिकायत पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस से की।पुलिस से की गई शिकायत में बरवा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया की शाखा फूलपुर में है।

वह फूलपुर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाल रहे थे, इसी बीच दो युवक पहुंचे और किसी तरह मेरा एटीएम कोड देखकर एटीएम कार्ड भी बदल दिया। उसके बाद चार बार में 40 हजार और एक बार 5 हजार रुपए निकाल लिया। इस तरह कुल 45 हजार रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो मैं हतप्रभ हो गया। किसी तरह एटीएम कार्ड को बन्द कराया। पुलिस को बताया कि एटीएम मशीन में घुसे दोनों युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।








