राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में प्रज्ञा सिंह चयनित
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर निवासी प्रज्ञा सिंह के राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयनित होने पर इन दिनों एकलव्य स्टेडियम आगरा में रोज पसीना बहा रही हैं। एकलव्य स्टेडियम की खिलाड़ी प्रज्ञा ने इसके पूर्व अंडर 17 राष्ट्रीय टीम व यूथ राष्ट्रीय टीम की सदस्य रही। इसकी जानकारी होने पर गांव में जश्न का माहौल दिखा। घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

आगरा बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हरि सिंह व कोच मनीष वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहाकि आने वाले दिन में वह भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करेंगी। दादा राजेश सिंह जो ओबरा थाने मे इंस्पेक्टर के पद पर हैं, उनके मार्गदर्शन में खेलने की शुरुआत करने वाली प्रज्ञा सिंह ने कहाकि अब दादा के सपने को सच करने का समय आ गया है। इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने वाले माता व पिता का विशेष सहयोग रहा।

















