रूस में आयोजित खेल में सहभागिता के लिए धनाभाव बन रहा रोड़ा

रूस में आयोजित खेल में सहभागिता के लिए धनाभाव बन रहा रोड़ा

# गोल्ड मेडलिस्ट नम्रता का हुआ है प्रतियोगिता के लिए चयन

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             हरियाणा के रोहतक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में डबल गोल्ड मेडल जीत कर आई नम्रता यादव का रुस में आयोजित खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। नम्रता यादव एक अत्यंत गरीब परिवार की बच्ची है इस बच्ची को रूस जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। धन की व्यवस्था नही हो पाने के कारण परिवार के लोग परेशान हैं।
जनपद के बदलापुर क्षेत्र की रहने वाली नम्रता नगर के शिव गोविंद महाविद्यालय में एमए की छात्रा है। नम्रता पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होकर रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ली थी। वहां इसने दो गोल्ड मेडल जीता था।प्रतियोगिता 31 मार्च से 4 अप्रैल 2022 महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई थी। इसमे शिवगोविंद महाविद्यालय की छात्रा एमए द्वितीय वर्ष की नम्रता यादव निवासी नेवढ़िया (बरईपार) ने 70 किलो भारवर्ग में स्वर्णपदक जीता।ग्रेपलिंग के गी कुश्ती और नोगी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। दोनों में ही स्वर्ण पदक मिला है। अब उसका चयन रूस में आयोजित ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है लेकिन धन के अभाव में होनहार बालिका की प्रतिभा पर ग्रहण लग रहा है। परिवार के लोग और सोशल मीडिया के माध्यम से होनहार खिलाड़ी का आर्थिक सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।लोगों से जो भी संभव हो सहायता करने की गुहार लगाते हुए महिला खिलाड़ी के रूस जाकर देश के लिए एक पदक सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील कर रहे है। नम्रता यादव का फोन नंबर 8853852651 पर उससे बात करके पुष्टि करने के उपरांत सहायता की विनम्र अपील है।
Previous articleजौनपुर : लगातार गहराती जा रही बिजली समस्या को लेकर सभासद ने सौंपा ज्ञापन
Next articleरूस जाकर खेल सकेगी बेटी, बोली- थैंक्स तहलका, मेडल लाकर दिखाऊंगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?