जौनपुर : लगातार गहराती जा रही बिजली समस्या को लेकर सभासद ने सौंपा ज्ञापन
# भादी फीडर का लोड कम कर सबरहद पावर हाउस स्थानांतरित करने की मांग
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर में लगातार गहराती जा रही बिजली समस्या को लेकर बुधवार को युवा सभासद आगे आए। नगर पालिका परिषद के नामित सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल नगर के टाउन फर्स्ट (भादी फीडर) का लोड कम करने की मांग को लेकर विधायक रमेश सिंह से मिले। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या के निदान का भरोसा दिलाया।




















