# उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से तलब की रिपोर्ट
लखनऊ। आर एस वर्मा तहलका 24×7 गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद यूपी में भी कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारतीय कंपनी के चार कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा है कि मानक के खिलाफ चल रहीं दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाए। देखा जाए कि प्रदेश के दवा बाजार में कहीं इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। कहा है कि मानक के अनुसार जांच कर गड़बड़ मिलने वाली कंपनी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।