लखनऊ : जयमाल स्टेज पर दुल्हन हुई बेहोश, डाक्टरों ने घोषित किया मृत 

लखनऊ : जयमाल स्टेज पर दुल्हन हुई बेहोश, डाक्टरों ने घोषित किया मृत 

# चंद पलों में खुशियां बदली मातम में, दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             मलिहाबाद में एक घर में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं जब दुल्हन की जयमाला स्टेज पर अचानक मौत हो गई। दरवाजे पर बरात आई तो खुशी में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए।शुक्रवार की रात गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बरात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली भी खूब चल रही थी।
चारों तरफ खुशी का माहौल था दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई।
वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गे की दुकान पर मृत मिला युवक
Next articleलखनऊ : बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार स्थगित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?