35.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गे की दुकान पर मृत मिला युवक

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गे की दुकान पर मृत मिला युवक

खुटहन।
राजेश कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर बाजार में वर्षों से किराये का कमरा लेकर रह रहे शाहजहांपुर जिला निवासी बिसारती का शव‌ शनिवार को बाजार के ही एक मुर्गे की दुकान पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि हृदयाघात से उसने दम तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के मियापुर बंजारन पुरवा निवासी 48 वर्षीय गुड्डू पुत्र सोनपाल गौसपुर बाजार में रहकर साइकिल से फेरी लगाकर बिसातखाना की दुकान चलाता था। वह मुर्गा की दुकान पर कब और कैसे पहुंचा यह जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह दुकान के भीतर रखें लकड़ी के तख्ते पर वह लेटा हुआ पाया गया। दुकानदार उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मौके पर एक निजी चिकित्सक को बुलाया गया। वह देखते ही उसे मृत घोषित कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उसके स्वजनों को देकर शव कब्जे में ले लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37022142
Total Visitors
384
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This