लायंस क्लब ने वितरित किए कंबल, लगाई नेकी की दीवार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सोमवार को निःशुल्क कम्बल वितरण एवं नेकी की दीवार का आयोजन किया गया।जिसमें भारी संख्या में जरूरतमंद को लाभ मिला। समारोह में सभी जरूरतमंद को कम्बल व उपयोगी वस्त्र मिलते ही चेहरे खिल उठे।

समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि अभय सिंह ने दीप प्रज्वलन और फीता काट कर उद्घाटन किया। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 465 कम्बल वितरण किया गया, वहीं नेकी के दीवार से जरूरतमंद लोगों ने लगभग 1295 उपयोगी वस्त्र प्राप्त किया। समारोह का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष रविकांत जायसवाल और आभार मनोज पाण्डेय ने व्यक्त किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, लियो अध्यक्ष अधिवक्ता शशांक गुप्ता, सुभाष यादव उर्फ चंदू, मनोज जायसवाल, रूपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अरुण पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, अनिमेष अग्रहरि, सर्वेश चौरसिया, विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. आर जीवराम, डॉ.तारिक शेख आदि रहे।
















