6 के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट

6 के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                             नगर के एराकियाना मुहल्ले में गत 12 जनवरी को जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

उक्त मुहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर गत 12 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे मुहल्ला निवासी फरहान अख्तर, सुफियान अख्तर, अदनान अख्तर, सलमान अख्तर, जीशान अख्तर व इमरान अख्तर मेरी दुकान में घुस कर मारपीट करते हुए मेरे ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करते हुए गला दबाने का प्रयास किया।

शोर शराबा सुनकर बहन नीचे पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसकी पिटाई की और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Previous articleप्रज्ञा प्रवाह उन्मेष द्वारा महाकुंभ के महात्यम पर की गई चर्चा
Next articleलायंस क्लब ने वितरित किए कंबल, लगाई नेकी की दीवार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?