लायंस क्लब में नई जिम्मेदारी पर खुशी, मनीष अग्रहरी बने रीजन चेयरमैन

लायंस क्लब में नई जिम्मेदारी पर खुशी,मनीष अग्रहरी बने रीजन चेयरमैन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
           लायंस क्लब इंटरनेशनल में नई जिम्मेदारियां मिलने पर पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।मनीष अग्रहरी को रीजन चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
क्लब सदस्यों,समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा संगठन ने योग्य व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वक्ताओं ने कहा कि अपने सरल स्वभाव,कार्यशैली एवं समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों के चलते मनीष अग्रहरी ने समाज में अलग पहचान बनाई है।उनके नेतृत्व में संगठन सेवा कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा,जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
इस अवसर पर लोगों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी मानव सेवा,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे।अंत में सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Previous articleओमप्रकाश सिंह की टिप्पणी निंदनीय: विजय मिश्र
Next articleसमर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, जाना योग का महत्व
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?