लेखपालों ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

लेखपालों ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों  ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता और पदनाम में परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण, एसीपी विसंगतियों का निराकरण, तथा मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन संबंधी विसंगतियां दूर करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों का सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये और विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, संतोष सिंह, अजित कुमार श्रीवास्तव, कपीश तिवारी, प्रवीणकांत आर्य, संतोष उपाध्याय सहित दर्जनों लेखपाल उपस्थित रहे।
Previous articleछात्रों ने लगाया विज्ञान प्रदर्शनी व फूड स्टाल
Next articleआईजी के निर्देश पर चला व्यापक चेकिंग अभियान, 157 वाहनों का चालान, 10 जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?