लो वोल्टेज से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास ठप, शिक्षक, छात्र गर्मी में परेशान

लो वोल्टेज से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास ठप,शिक्षक,छात्र गर्मी में परेशान

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज की समस्या से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।भीषण गर्मी के बीच बिजली की खराब आपूर्ति के कारण स्मार्ट कक्षाओं का संचालन बाधित है,जिससे शिक्षक और छात्र दोनों परेशान हैं।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के मंडलीय महामंत्री पंकज सिंह ने शनिवार को बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा को आधुनिक बनाने का प्रयास कर रहा है,लेकिन क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या इन प्रयासों पर पानी फेर रही है।उन्होंने बताया कि विभाग भले ही 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करता हो,लेकिन कम वोल्टेज के कारण पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोहड़ा समेत क्षेत्र के कई विद्यालयों में पंखे,विद्युत उपकरण और स्मार्ट क्लास प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
पर्याप्त चार्जिंग न होने से इन्वर्टर भी बेकार साबित हो रहे हैं।पंकज सिंह का आरोप है कि क्षेत्रीय लाइनमैन से लेकर जेई तक शिकायत करने पर फोन तक नहीं उठाते।उन्होंने कहा कि बूढ़ूपुर फीडर इन दिनों अपने उद्देश्य को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।फीडर से जुड़े बूढ़ूपुर,डेहरी,जमुनिया,हमजापुर, बघरवारा समेत दर्जनों गांवों के उपभोक्ता और विद्यालय भीषण गर्मी में परेशान हैं।
उन्होंने उच्चाधिकारियों से तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस संबंध में जेई संतोष यादव ने बताया कि मुख्य विद्युत आपूर्ति (मेन सप्लाई) में ही समस्या है।उन्होंने फोन न उठाने के आरोपों को निराधार बताया।
Previous article‘वर्दी में कवि, कलम से कानून’: एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे को ‘डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?