वन रक्षक परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते एक महिला समेत तीन छात्र गिरफ्तार

वन रक्षक परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते एक महिला समेत तीन छात्र गिरफ्तार

# अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पकड़े गए परीक्षार्थी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सरकार द्वारा परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहा है बावजूद इसके प्रदेश स्तर की आयोजित बड़ी परीक्षा में परीक्षार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल माफिया और सॉल्वर सक्रिय हैं। रविवार को प्रदेश भर में आयोजित वनरक्षक की परीक्षा के दौरान जौनपुर में तीन परीक्षा केंद्रों से दो लड़कों सहित एक युवती को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल करते हुए कॉलेजों के शिक्षकों द्वारा पकड़ा गया है। वनरक्षक की परीक्षा के दौरान तीन हाई-टेक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कॉलेज और प्रसाद इंस्टीट्यूट व कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय सहित कुल 3 नकलची पकड़े गए हैं।परीक्षार्थी कान में लगी ब्लूटूथ डिवाइस के सहारे नकल कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही ब्लूटूथ डिवाइस से बीप की आवाज आने पर उन्हें पकड़ लिया गया। जिले में वनरक्षक की परीक्षा को लेकर जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लगभग 17352 परीक्षार्थी बनरक्षक की परीक्षा में शामिल थे।
तिलकधारी महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ आलोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महा विद्यालय में वनरक्षक की परीक्षा चल रहा था उसी समय पता चला कि साइंस बिल्डिंग डी ब्लॉक में कमरा नंबर 34 से राजू यादव पुत्र भान सिंह यादव साधुपुर गहली सिकंदरा इलाहाबाद का एक लड़का डिवाइस के साथ पकड़ा गया है जिसको पुलिस के हवाले कर विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभू राम ने बताया कि कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र कौसल यादव पुत्र राम कैलाश निवासी फूलपुर इलाहाबाद मास्टर डिवाइस कान में लगाकर सुन रहा था कि इस दौरान कक्ष निरीक्षक प्रियंका श्रीवास्तव व राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
प्रसाद इंस्टीट्यूट से कमला पटेल पत्नी राजेंद्र पटेल निवासी साधु का पूरा रमईपुर फूलपुर प्रयागराज को नकल करते हुए पकड़ा गया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि 36 केंद्रों पर वन रक्षक का परीक्षा चल रहा था। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल करते लाइन बाजार थाना क्षेत्र व कोतवाली क्षेत्र से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है यह तीनों लोग प्रयागराज के रहने वाले हैं अभी इनके बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : जल्द ही शुरू हो जाएगा बाईपास का निर्माण- गिरीश चंद्र यादव
Next articleजौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का किया गया विसर्जन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?