जौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का किया गया विसर्जन
# डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने मूर्ति का कराया भ्रमण
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
स्थानीय पुरानी बाज़ार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भक्तगणों ने श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का सई नदी में विसर्जन किया। इस दौरान लगभग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चें आदि कृष्णभक्त उपस्थित होकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए श्रीकृष्ण जी की मूर्ति को पुरानी बाजार से होकर कटरा चौराहा, सुभाष चौक से यूनियन बैंक के रास्ते गंतव्य को रवाना हुए।


















