वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का निधन

वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का निधन

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जिले के ओलन्दगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे।वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह विद्यार्थी जीवन से ही समाचार और लेख लिखने का काम करते थे। उस समय जिले से कई साप्ताहिक अखबार निकल रहे थे, जिसमें वह बराबर देते रहते थे, बाद में वे वाराणसी से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता हुए।
सरदार जोगेंद्र सिंह के निधन पर जिले के राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही पत्रकारों ने दुख प्रकट किया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में पूरे सम्मान के साथ गोमती नदी के तट रामघाट पर किया गया, जहां पर बुद्धिजीवी, समाजसेवी, लेखक और पत्रकार मौजूद रहे।
Previous articleलोकायुक्त को लेकर एक फिर अन्ना हजारे ने तोड़ी चिरनिंद्रा, आखरी सांस तक अनशन का ऐलान
Next articleनए साल से पहले मिलेगा बगावत का तोहफा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?