वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्विव्या को प्रथम, शिवम देव को मिला द्वितीय पुरस्कार

वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्विव्या को प्रथम, शिवम देव को मिला द्वितीय पुरस्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिव्या भदौरिया, द्वितीय पुरस्कार शिवम् देव पांडेय एवं आयुष गुप्ता, तृतीय पुरस्कार विजेता कशिका श्रीवास्तव एवं शैलेन्द्र प्रताप सिंह को मिला।

निर्णायक मंडल कार्यक्रम में डा. इंद्रेश कुमार गंगवार एवं प्रांकुर शुक्ला रहे। संचालन नेहा विश्वकर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. आशुतोष कुमार सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अनुपम कुमार, राकेश उपाध्याय, नितिन चौहान अन्य उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत- प्रो. वंदना राय
Next articleजौनपुर : पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?