जौनपुर : प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत- प्रो. वंदना राय
# ओजोन परत संरक्षण पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुई चर्चा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं एल्युमिनी एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस पर एक दिवसीय ओजोन परत संरक्षण और पर्यावरण विज्ञान में अध्ययन का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विज्ञान संकाय की पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने कहा कि हमें अपनी आवश्यकताओं को सीमित करते हुए प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता से पर्यावरणीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान निकल सकेंगे। प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को पर्यावरणीय समस्याओं के निदान हेतु शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरणीय समस्याओं से मानव समाज एवं पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण हो सकेगा। प्रो. राजेश शर्मा ने ओजोन संरक्षण के वैज्ञानिक सिद्धांतों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ मनीष गुप्ता ने ग्रीन एनर्जी एवं भारतीय सनातन पद्धति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के खिलाफ जाने से पर्यावरण संकट बढ़ेगा।

















