वाराणसी : चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

वाराणसी : चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

# अवैध खनन मामले में पैसे के लेनदेन का ऑडियो हुआ था वायरल

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
               अवैध खनन से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में वाराणसी के राजातालाब थाना के मातलदेई चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ग्रामीण ने शनिवार को निलंबित कर दिया। ऑडियो जांच के बाद सीओ सदर की रिपोर्ट पर एसपी ग्रामीण ने यह कार्रवाई की।

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा के अनुसार मातलदेई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश राय, मुख्य आरक्षी दयानंद यादव और आरक्षी शशिपाल द्वारा अवैध खनन प्रकरण में भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई।

दरअसल, शुक्रवार को राजातालाब थाना अंतर्गत अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर और जेसीबी मालिकों से पैसे लेन-देन का पुलिसकर्मियों का दो ऑडियो वायरल हुआ था और ऑडियो में ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों से बातचीत करने वाले दीवान और सिपाही मातलदेई पुलिस चौकी के बताए गए थे। अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टरों से दो-दो हजार रुपये वसूलने की दीवान और सिपाही के बीच बातचीत में इसकी पुष्टि हुई। इसकी जांच एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर अखिलेश राय को सौंपी थी।
Previous articleआजमगढ़ : अवैध साफ्टवेयर बेचकर ई-टिकट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next articleवाराणसी : चार सपा नेताओं सहित 10 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?