वाराणसी : बाढ़ राहत शिविर में लगे पंखे में उतरा करेंट

वाराणसी : बाढ़ राहत शिविर में लगे पंखे में उतरा करेंट

# महिला की मौत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  बाढ़ की विभीषिका के बीच रविवार शाम एक दर्दनाक घटना घट गई। लंका थाने के पीछे स्थित बाढ़ राहत शिविर में लगे पंखे में उतरे करेंट से महिला की मौत हो गई। मृतका के पति की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बच्चे किशन, अजय और बेटी खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगवां क्षेत्र स्थित एक मकान में रूबी साहनी (36) किराए पर रहती थी। वह घरों में चूल्हा-बर्तन कर तीनों बच्चों का पालन पोषण करती थी। गंगा में बाढ़ के कारण वो इन दिनों अपने परिवार के साथ लंका थाने के पीछे स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रही थी। रविवार दोपहर रूबी साहनी टेंट में लगे टेबल फैन को अपने ओर घुमा रही थी। इस दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। टेंट के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन पंखे से तार को अलग किया और रूबी को लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता और फिर मां को खो चुके तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रूबी की मौत की सूचना पर उसका भाई विक्की साहनी अपनी मां को लेकर मौके पर पहुंचा।

शिविर में रहने आए लोगों का आरोप है कि नगर निगम की तरफ से लगवाए गए शिविर के अंदर पंखा में करंट उतर रहा था, जिसे बिना चेक किए ही शिविर में लगा दिया गया। शिविर के लोगों ने कहा कि बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण को दोपहर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी टीम के साथ पहुंचे थे और शिविर से 50 मीटर दूर लगे अंडर ग्राउंड बिजली के बोर्ड से बाहर निकले तार को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था।
Previous articleजौनपुर : 120 लीटर अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : सेंध काट घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?