जौनपुर : 120 लीटर अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मादक पदार्थों की बिक्री के रोकथाम के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के दिशा-निर्देशन में पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 120 लीटर अवैध देशी शराब व 16 शीशी देशी शराब बरामद कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार सरोज पुत्र कुन्ज बिहारी सरोज निवासी ग्राम तिलोरा थाना मछलीशहर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मोहन पुत्र बल्ला गौतम निवासी इमामशाहपुर थाना मडियाहूं जौनपुर को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त मो. अशलम पुत्र मकसूद अली निवासी गुलजारगंज थाना सिकरारा जिला जौनपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

















